AAP MP Raghav Chadha gets engaged to actress Parineeti Chopra
(Pics source: Raghav Chadha’s Twitter handle) pic.twitter.com/5L0ecxeI80
— ANI (@ANI) May 13, 2023
राघव चड्ढा और परिणीती ने की सगाई, सामने आई तस्वीरें, परिवार और दोस्त भी रहे मौजूद

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आखिरकार ऑफीशियली आज सगाई कर ली है। यह पूरी तरीके से एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के ही परिवार के सदस्य मौजूद रहे। साथ ही साथ दोनों के दोस्त भी मौके पर उपस्थित रहे। इसको लेकर तस्वीरें सामने आ गई है। परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा भी अमेरिका से भारत आई थी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा काफी खूबसूरत लग रहे हैं।
जनकारी के मुताबिक के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, आदित्य ठाकरे, राजीव शुक्ला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई वरिष्ठ लोग राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में पहुंचे थे। यह काफी हाई प्रोफाइल सगाई माना गया है। हालांकि, दोनों कब शादी करेंगे इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।