Yoga Day जबलपुर – जबलपुर के अलावा अन्य जिलों में भी योग दिवस की धूम मची है। शहडोल, दमोह, उमरिया, बालाघाट, मंडला, अनूपपुर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों समेत सुबह उठकर विश्व योग दिवस पर सैकड़ों लोगों ने योग किया। गांधी स्टेडियम शहडोल में विधायक जय सिंह मरावी मुख्य अतिथि के रुप उपस्थित रहे। इनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम दास जयसवाल, एजीडी डीसी सागर, सीएमएचओ डा आर एस पांडे, जिला आयुष अधिकारी शशि प्रभा पांडे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, डा एके श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक शिक्षा सहदेव सिंह मरावी, जन अभियान परिषद के विवेक पांडे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक महिलाएं विद्यार्थी सामूहिक योग में शामिल हुए। इस मौके पर योग शिक्षक सूर्यकांत तिवारी, नीलिमा शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, राजेंद्र शर्मा योग की गतिविधियां कराई। उनकी गतिविधियां शुरू होने से पहले उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का सीधा प्रसारण संबोधन सुनाया गया। शिक्षा विभाग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन किया गया।
उमरिया के स्टेडियम में प्रातः 6 बजे से योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चे और सभी संस्थाओं के लोग सुबह यहां पहुंच गए थे। कलेक्टर डा0 कृष्ण देव त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सामूहिक योग के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरवासियों, खिलाडि़यों, शासकीय सेवकों , पत्रकारों , व्यवसायियों सहित समाज के हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया।
अनूपपुर जिला मुख्यालय आयोजित योग कार्यक्रम में कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, एनसीसी, स्वयं सेवी संगठन, पतंजलि योगपीठ सहित महिलाएं और बच्चे एकत्र होकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बने