MS Dhoni signing on jerseys of Rinku Singh and Varun Chakravarthy #MSDhoni @msdhoni pic.twitter.com/3LgEjHlIRr
— . (@Vineeth_777) May 15, 2023
MS Dhoni के पीछे खास वजह से दौड़ते दिखे Sunil Gavaskar, CSK को हराने के बाद Rinku Singh ने जताया ‘माही’ का आभार

चेन्नई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम को 6 विकेट से हरा दिया। मगर इस मुकाबले में हारने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी ने स्टेडियम में आए फैंस का दिल जीत लिया और उन्हें लैप ऑफ ऑनर दिया। इसी बीच स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा लगातार की जा रही है।
दिग्गज सुनील गावस्कर ने लिया ऑटोग्राफ
भारतीय क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर ने रविवार को देश के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ लिया। टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के सामने 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले गावस्कर ने कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच यहां खेले गये मैच के बाद धोनी ने अपने सीने के पास शर्ट पर ऑटोग्राफ लिया। चेन्नई सुपरकिंग्स का मौजूदा सत्र में यह चेपॉक मैदान पर यह आखिरी मैच था।
धोनी के पीछे भाग कर गावस्कर ने लिया ऑटोग्राफ
दरअसल मैच के बाद फैंस को लैप ऑफ ऑनर देते हुए महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के साथ स्टेडियम में घूम रहे थे और टेनिस रैकेट व ऑटोग्राफ वाली टेनिस गेंदों के साथ मैदान में आये और वहां मौजूद दर्शकों को रैकेट की मदद से गेंद देने लगे। धोनी के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स के दूसरे खिलाड़ी भी मैदान का चक्कर लगाकर दर्शकों को गेंद और टी-शर्ट दे रहे थे तभी गावस्कर पीछे से दौड़ते हुए उनके पास पहुंचे और फिर धोनी ने उनके सीने के पास शर्ट पर अपना हस्ताक्षर किया।
गावस्कर ने धोनी को बताया सर्वश्रेष्ठ कप्तान
मौजूदा सत्र में धोनी ने कप्तान के तौर पर जब चेन्नई के लिए 200वां मैच खेला था तब गावस्कर ने उन्हें आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार दिया था। गावस्कर ने इस साल 17 अप्रैल को कहा था, ‘‘ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलना जानती है और ऐसा धोनी की कप्तानी में ही संभव हो पाया है। किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैचों में कप्तानी करना काफी मुश्किल होता है, कप्तानी एक बोझ की तरह है जो खिलाड़ी के प्रदर्शन को प्रभावित करता है लेकिन माही अलग हैं, वह एक अलग कप्तान हैं। उनके जैसा कप्तान कभी नहीं हुआ और ना ही भविष्य में कोई उनके जैसा होगा।’’ गौरतलब है कि धोनी टी20 और एकदिवसीय विश्व कप के अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान है। आईपीएल में भी उन्होंने चार खिताब जीते है और उनकी टीम मुंबई इंडियंस (पांच खिताब) के बाद इस लीग की दूसरी सबसे सफल टीम है।
रिंकू सिंह ने लिया धोनी का ऑटोग्राफ
इस मुकाबले में रिंकू सिंह ने साबित किया कि वो धमाकेदार खिलाड़ी है। जीत के बाद खुद रिंकू सिंह ने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जर्सी पर ऑटोग्राफ भी लिया। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी जाते हुए दिखते हैं तभी रिंकू सिंह जर्सी लेकर उनस ऑटोग्राफ मांगते है। धोनी उन्हें जर्सी पर ऑटोग्राफ देते है। रिंकू सिंह के अलावा कोलकाता के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी जर्सी पर माही से ऑटोग्राफ लिया है।